फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मासूम को ट्रक ने कुचला, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 21 Feb 2026 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर तिंदवारी थाना क्षेत्र के माटा गांव के पास शादी समारोह में शामिल होने आई मासूम को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना से शादी वाले घर में मातम छा गया। मौसी की शादी से पहले मासूम की अर्थी उठ गई। घटना के बाद लोगों ने बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। चार घंटे तक चली मानमनौव्वल के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

मामा अरविंद ने बताया कि फतेहपुर जनपद के बिंदकी खजुआ गोभा गांव निवासी रेखा यादव अपनी मौसेरी बहन रचना की शादी समारोह में शामिल होने के लिए बेटी अंकिता (3) के साथ आई थी। गुरुवार की रात नौ बजे अपनी हम उम्र सहेली राशि के साथ दुकान से सामान लेने जा रही थी। राशि ने बताया कि इस दौरान फतेहपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने अंकिता को कुचल दिया। जिससे उसकी माैके के पर ही मौत हो गई। बताया कि शुक्रवार को हमीरपुर के पचोखर से बरात आनी थी। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मृतका एक भाई दो बहनों में सबसे छोटी थी।
पिता मजदूरी करते हैं मां शोभा और नाना-नानी का रो-रो कर बुरा हाल बना रहा। मामा अरविंद ने ट्रक की तलाश कर कार्रवाई की मांग की है। घटना से उत्तेजित लोगों ने बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। तकरीबन चार घंटे तक लंबा जाम रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। प्रधान बलदेव कुशवाहा ने बताया कि इस स्थान पर कई बार बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई। जिससे आए दिन घटनाएं घटित हो रही है। तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि ट्रक मौके से भाग निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें