फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घायल ठेकेदार साइकिल से पहुंचा था ओरन चौकी

Thu, 30 Nov 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ठेकेदार मोतीलाल वर्मा (50) को गोली मारकर 80 हजार रुपये लूटने की घटना में भले ही घटना के समय उसका भतीजा और एक अन्य परिचित साथ रहा हो, लेकिन दहशत इतनी थी कि घायल को अपने साले की साइकिल से ओरन पुलिस चौकी जाना पड़ा था।
विज्ञापन

नकाबपोश दो बदमाशों ने सीने में तमंचा अड़ाकर उसकी दोनों जेबों से 80 हजार रुपये निकाले थे। रुपये छीनने के दौरान ठेकेदार की ओर से बदमाशों से भिड़ने पर उन्होंने गोली मारी थी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहां उसका इलाज किया जा रहा है। घायल की तहरीर पर कमासिन थाना पुलिस ने दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट व जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें