फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: संदेश संवाहक स्टाल का निरीक्षण कर ली जानकारी

Wed, 18 Feb 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 02 स्टाल का निरीक्षण करते राज्यमंत्री रामकेश निषाद। संवाद
विज्ञापन
बांदा। तीन दिवसीय सरस कालिंजर महोत्सव का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने स्टाल का निरीक्षण किया और उसकी प्रस्तुति की प्रशंसा की।
विज्ञापन


महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए चित्ताकर्षक स्टालों में माध्यमिक शिक्षा विभाग का स्टाल विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बना रहा। राजकीय हाई स्कूल, बड़ोखर बुजुर्ग बांदा की प्रधानाचार्या डॉ. शशि मिश्रा ने माध्यमिक शिक्षा विभाग का एक संदेश संवाहक स्टाल लगाया। जिसने मेले के उद्देश्य को सार्थक किया। डॉ. शशि मिश्रा ने बताया कि शिक्षा का मूल मंत्र इतिहास के गौरवशाली अतीत को ऊर्जा का पुंज बनाकर उसे संरक्षित करते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर होना है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी ने इसी अवधारणा को मूर्त रूप दिया, जो आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास से जोड़ते हुए भविष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें