फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना आयुक्त ने एक सैकड़ा शिकायतें निपटाईं

Mon, 26 Sep 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आरटीआई मामलों की जन सुनवाई करते राज्य सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। राज्य सूचना आयुक्त अरविंद सिंह विष्ट ने चौथे दिन 125 शिकायतों की सुनवाई की। एक सैकड़ा शिकायतों का निस्तारण किया। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अधिकांश शिकायतें विकास खंडों से संबंधित थीं। इनमें मनरेगा व राज्य वित्त द्वारा ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराई गई धनराशि व खर्च का ब्योरा आदि मांगा गया था।
विज्ञापन


महुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारी रामकुमार ने अधिकांश सूचनाओं का जवाब समय पर देने की जानकारी दी। डीआरडीए के सेवानिवृत्त कर्मचारी सुंदरलाल द्वारा मृतक कर्मचारियों का ब्योरा मांगें जाने पर सूचना आयुक्त ने इसे जनहित से जुड़ा न होने पर निरस्त कर दिया। तिंदवारी के रमाजीत ने बताया कि उसे एक साल बाद सूचना उपलब्ध कराई गई। आयुक्त ने बीडीओ को समय से सूचना उपलब्ध कराने की हिदायत दी।
बरई मानपुर निवासी राजाबाई ने तहसील संबंधित सूचना बीडीओ बड़ोखर से मांगी थी। इसे दूसरे विभाग की होने से खारिज कर दिया गया। सीडीओ आरके सिंह, उप निदेशक (नियोजन) एस एन त्रिपाठी, पीडी (डीआरडीए) एके मिश्रा, डीडीओ एसपी सिंह समेत सभी बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें