बांदा। राष्ट्रीय स्वराज पैंथर ने शुक्रवार को अशोकलाट पर धरना दिया और जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पीएम व राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। महंगाई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्नालाल दिनकर ने धरने में कहा कि देश में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक गरीब महंगाई व भ्रष्टाचार से परेशान हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उच्च शिक्षा में जीरो वैलेंस पर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
इससे छात्र शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। एससी-एसटी एक्ट में पीड़ित गरीबों को आर्थिक मदद दी जाए। भूमिहीन गरीबों को कृषि योग्य भूमि का पट्टा दिया जाए। इस मौके पर राजबहादुर सिंह कुशवाहा, कमलेश कुमार चौधरी, संतोष वर्मा, रामबाबू, धर्मराज यादव, केशव प्रसाद, विजय करन आदि उपस्थित रहे। (संवाद)