फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हत्या कर जेई के लूट लिए थे 70 हजार रुपये और सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
करतल (बांदा)। सिंचाई प्रखंड तृतीय के जेई विकास कुमार की 25 जुलाई की रात मध्यप्रदेश के अजयगढ़ तहसील के मझगांय नहर कोठी में हत्या कर दी गई थी। हत्यारे जेई के 70 हजार रुपये और सोने की चेन भी लूट ले गए थे। गए। घटना के एक सप्ताह बाद भी अजयगढ़ पुलिस हत्यारों का पता नहीं पाई।
विज्ञापन

बड़े भाई रामराज ने आरोप लगाया कि जेई विकास कुमार की मझगांय नहर कोठी में सुनियोजित तरीके से हत्या की गई। बताया कि जेई अपने कार्य क्षेत्र मध्य प्रदेश में मरम्मत आदि का निरीक्षण करने गए थे। अजयगढ़ थाना प्रभारी बखत सिंह मामले की लीपापोती में जुटे हैं। हत्या का खुलासा न होने से उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ आक्रोशित है।
बड़े भाई रामराज ने आरोप लगाया कि मझगांय नहर कोठी के अंदर की जमीन पर बालू डंप की गई थी। नहर कोठी पर प्राइवेट कर्मचारी जयकरन और उसका पिता कल्ला कब्जा जमाए हैं। यहां बालू डंप कर बेचते थे, जिसका जेई विकास ने विरोध किया था। साथ ही नहर पटरी से बालू भरे वाहन न निकालने की हिदायत दी थी। शायद इसी कारण हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


मझगांय एस्केप से मुख्य नहर एस्केप व बीर बाबा पुरवा स्केब तक नहर मरम्मत का कार्य ठप है। अगर नहर चली तो नहर का पानी इधर-उधर से बह जाएगा। करीब 77 गांवों की एक लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाएगा। इससे किसान बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें