बांदा। एएसपी बदौसा और नरैनी कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। दोनों थानों में अभिलेखों व रजिस्टरों का अवलोकन कर उन्हें व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
थाना प्रभारियों से क्षेत्र के आपराधिक घटनाओं की जानकारी ली। कहा कि स्थान चिह्नित करें, जहां रात में आपराधिक घटनाएं अधिक होती हैं। ऐसे स्थानों पर पुलिस निरंतर गश्त करे। इसके अलावा वांछित की गिरफ्तारी की जाए। लंबित विवेचनाओं का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में चौकी खुरहंड का भी निरीक्षण किया गया तथा मिली कमियों को दूर करने हेतु चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया। थाना नरैनी में विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। लंबित विवेचना की समीक्षा करते हुए सभी विवेचकों को विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।