फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हार्पर क्लब की आमसभा आज, सदस्यों ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर के प्रतिष्ठित लोगों और अफसरों का हाईटेक मनोरंजन स्थल हार्पर क्लब की आमसभा की बैठक 17 सितंबर ( मंगलवार) को होगी। उधर , बैठक को लेकर क्लब के पूर्व सचिव वासिफ जमां खां और अरुण कुमार अवस्थी ने संयुक्त हस्ताक्षर से क्लब के पदेन अध्यक्ष डीएम को पत्र भेजकर बैठक पर कई सवाल उठाए हैं। अनियमिताओं के आरोप लगाकर अनुरोध किया कि अध्यक्ष अपने प्रतिनिधि की मौजूदगी में बैठक कराएं।
विज्ञापन

पूर्व पदाधिकारियों ने सात सूत्री पत्र में कहा कि आमसभा का कोई एजेंडा नहीं बताया गया है। सदस्यों में असमंजस की स्थिति है। पूर्व में आमसभा द्वारा तय की गई आजीवन सदस्यता की 21000 रुपये फीस का अनुपालन नहीं हुआ। अब यह बढ़ाकर 51000 कर दी गई है। नियमावली के विरुद्ध अधिक धनराशि लिया जाना अन्यायपूर्ण है।
प्रकाशित विज्ञापन में सदस्यता शुल्क का जिक्र नहीं है। कहा है कि क्लब में चल रहे जिम के अनुबंध और प्राप्त धनराशि की जानकारी, पार्किंग व लान, यूजर चार्ज का विवरण भी उपलब्ध कराया जाए। कहा है कि क्लब सरकारी संपत्ति है। इसे किराए पर देने का अधिकार किसे है। स्टोर का सत्यापन और क्लब भवन की मरम्मत आदि की मांगें भी की गई हैं।
विज्ञापन

हार्पर क्लब सचिव मनीष श्रीवास्तव का कहना है कि आमसभा का एजेंडा बैठक के पूर्व बोर्ड पर लगा दिया जाएगा। बताया कि वर्ष 2016 से कोई नया सदस्य नहीं बना है। 51 हजार शुल्क अभी मात्र प्रस्तावित है। जिम उनके कार्यकाल के पहले वर्ष 2016 से चल रहा है। किराया राशि क्लब कार्यों में विधिवत व्यय होती है। खाते का आडिट होता है। क्लब के सभी काम सदस्यों की सहमति से ही होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें