फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक मैच का जुनून सिर चढ़कर बोला, चौकों पर चहके, आ गया मजा

Sun, 15 Feb 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी का दिन रविवार और भारत-पाकिस्तान का एक दिवसीय क्रिकेट मैच, वह भी विश्वकप टूर्नामेंट में; लोगों में रोमांच चरम पर होना था और ऐसा ही हुआ। भारतीयों के हर चौके-छक्के पर लोग चहके और भारत की जीत ने सोने पर सुहागा जैसा काम किया। बस फिर क्या था कई जगह जमकर आतिशबाजी का धूमधड़ाका होता रहा। मिठाइयां भी बांटी गई।
विज्ञापन


चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए लोग सुबह से अपने-अपने टेलीविजन सेटों से चिपक गए। जिनके घरों में टीवी नहीं था, वे पास-पड़ोस में जाकर मैच का मजा ले रहे थे। चौके और छक्कों पर जमकर तालियां बजीं और शोरशराबा भी हुआ। विराट कोहली ने जैसे ही शतक मारा तो क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखने लायक था।

रैना की आतिशी पारी भी लोगों के मन खूब भाई। रविवार की छुट्टी का बहु प्रतीक्षित मैच ने मजा दोगुना कर दिया। भारतीय पारी के बाद जब पाकिस्तानी टीम खेलने आई तो लोगों की बॉलरों के प्रदर्शन पर थी।
विज्ञापन


शमी ने शानदार चार विकेट झटके तो अश्विन ने सधी गेंदबाजी से पाक बल्लेबाजों को बांध दिया। नतीजा हर विश्वकप टूर्नामेंट की तरह इस बार भी भारत ने पाक को शिकस्त दे दी। भारतीय टीम के हर चौके-छक्के और विकेट लेने पर खुशी का शोर और तालियां गूंजती रहीं। मैच खत्म होते ही जीत के जश्न में मिठाइयां भी बंटीं। य

ह महामुकाबला देखने में घर की महिलाएं, बूढ़े और बच्चे भी नहीं चूके। तमाम कामकाज छोड़कर टीवी पर मैच का मजा लिया। जितने घंटे मैच चला उस दौरान सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। बाजार में भीड़ तभी बढ़ी जब मैच खत्म हो गया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर पुलिस को एलर्ट किया गया था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें