सोमवार को देश की दो महान हस्तियों भारत रत्न इंदिरा गांधी और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल याद किए गए। इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस और सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। सरकारी और गैर सरकार आयोजनों में दोनों के चित्रों पर फूल चढ़ाए गए और गोष्ठियां हुईं।
कलेक्ट्रेट में एडीएम गंगाराम गुप्ता ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। सिटी मजिस्ट्रेट गौरव शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद, सहायक निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम, सूचना विभाग के अंगद शर्मा आदि शामिल रहे।
जिला कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल और पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद ने दोनों महापुरुषों के जीवन में प्रकाश डाला। एमयू दुर्रानी, आदित्य स्वरूप पांडेय, रामानुज भौरहा, राजबहोर शिवहरे, संजय द्विवेदी, शिवबली सिंह, शोएब रिजवी, प्रशांत समुद्रे, अल्लारक्खू, किशनबाबू, राममिलन पटेल इत्यादि उपस्थित रहे। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता सहित नरेंद्र अग्रवाल, शब्बीर सौदागर, बीलाल, आदित्य कुमार, धीरेंद्र आदि ने श्रद्धांजलि दी।
जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में बांदा में भी अधिकारियों, कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर फूल चढ़ाए और दीप जलाए। क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय में दौड़ की शुरूआत विनोद यादव ने हरी झंडी दिखाकर की। अमिता कुशवाहा, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त, रमेश सिंह, कमल यादव, सूरजबली सिंह, पवन कुमार, मइयादीन आदि शामिल रहे।
बीपी ओमर बालिका इंटर कालेज में टीचर अरुणा श्रीवास्तव, सुधा गुप्ता, अंजलि दीक्षित आदि ने सरदार पटेल की जयंती मनाई। जन कल्याण संस्थान, दुरेड़ी में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजन हुए। बड़ोखर प्रतिनिधि संजय मिश्रा ने शपथ दिलाई। एसएम कान्वेंट प्रधानाचार्य आरबी प्रजापति ने कविता सुनाई। संस्थान अध्यक्ष रामरती मिश्रा, बीडीसी नीलू प्रजापति, जगदीश प्रसाद, रीता सिंह, ज्योति सिंह, शंकर सिंह, रामकरन पाल, पुष्पा सिंह यादव, वर्षा सिंह सहित छात्रा प्रभा पाल, पूजा राय, पूजा वर्मा, कौशिल्या पाल, शिवानी राय, रक्षा सिंह, क्षमा सिंह, शिवम सिंह, झाम सिंह आदि शामिल रहे।
अतर्रा प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील कार्यालय में एकता दिवस पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने शपथ दिलाई। राजस्व निरीक्षक वैभव कुमार, संग्रह अमीन मथुरा प्रसाद, अशोक पांडेय, रामलाल, शिव प्रसाद, कल्लू प्रसाद, राजेश आदि शामिल रहे। बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक सिंगरौर आवासीय इंटर कालेज में सरदार पटेल की जंयती मनाई गई। प्राचार्य गजेंद्र सिंह पटेल सहित परमेश्वर दयाल तिवारी, रईस खां, शिव प्रताप, ओमकार नाथ, संजय तिवारी, रामलखन आदि शामिल रहे। अपना दल ने अपने कार्यालय में जयंती मनाई।