फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वृद्धि के विरोध में घर में बैठकर सांकेतिक धरना

विज्ञापन
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा फीस बढ़ाए जाने के विरोध में घरों पर धरना देकर वीडियो कान्फ्रेंसिं? - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा फीस में की गई वृद्धि का छात्र लगातार विरोध कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते वह आनलाइन और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विरोध जता रहे हैं। इसी श्रृंखला में सोमवार को विभिन्न महाविद्यालय के छात्रों ने अपने घरों से बैठकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एक-दूसरे से संपर्क किया और विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति के खिलाफ घर बैठे आंदोलन का निर्णय लिया।
विज्ञापन

छात्रों ने बुंदेलखंड छात्र संघर्ष संघ बैनर तले घरों में ही धरना दिया। यह छात्र अपने हाथों में फीस बढ़ाने के विरोध में लिखे गए नारों की तख्तियां लिए थे। छात्र नेताओं ने लाइव सोशल एकाउंट पर विश्वविद्यालय को चेतावनी दी कि बढ़ी फीस वापस न ली गई तो छात्रों का विरोध जारी रहेगा। विश्वविद्यालय के बाहर भी प्रदर्शन होगा। कहा की महामारी की इस विषम परिस्थितियों में हर वर्ग परेशान है। गरीब और मध्यम वर्ग के छात्र-छात्राएं फीस नहीं जुटा सकते।
विरोध करने वाले छात्रों में लव सिन्हा, अभय प्रताप सिंह, अनमोल यादव, शक्ति सिंह, शैलेंद्र वर्मा, सुशील द्विवेदी, मोहित यादव, हर्ष पांडेय, प्रशांत गुप्ता, नन्ना तिवारी, अमित बागी, आकाश कान्हा, रवि तिवारी प्रिंस, अनिरुद्ध यादव, भूपेंद्र यादव, सौरभ गुप्ता, ठाकुर हरीओम, उमेश सिंह, यश गुप्ता, आकाश साहू, आरबी सिंह खंगार, अनिल गौतम, खालिद खां, पवन अवस्थी, रामकेश निषाद, माही, अनमोल त्रिवेदी, अभिनव, प्रशांत और हनी आदि शामिल रहे।

विरोध जताते महाविद्यालय के छात्र।- फोटो : BANDA

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा फीस बढ़ाने पर घरों में धरना देकर विरोध जताते छात्र।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें