फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक विश्व का सबसे बड़ा विभाजन: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर विकास भवन व कलक्ट्रेट में विभाजन विभीषिका से चित्र प्रदर्शनी एवं गोष्ठी का आयोजन किया। इसके बाद डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई।
विज्ञापन

विभाजन के विस्थापित परिवारों के लोगों को क्रमशः चंद्र मोहन बेदी, सुलभ सहगल, अरुण नंदा आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अधिकारियों के साथ विस्थापित परिवारों एवं शहीदों के प्रति दो मिनट का मौन रखा और विकास भवन से कलक्ट्रेट तक विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। डीएम जे.रीभा ने कहा कि भारत व पाकिस्तान का विभाजन पूरे संसार का सबसे बड़ा विभाजन था, जिसकी शुरुआत 1905 में बंगाल विभाजन से हुई थी। सरदार वल्लभ भाई ने आजादी के बाद कई रियासतों को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
सीडीओ अजय कुमार पांडेय ने बैठक में कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। देश को आजादी दिलाने में बहुत से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। विभाजन के समय देश में भय एवं त्रासदी का वातावरण था। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में आज 14 अगस्त को प्रधानमंत्री के आह्वान पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री पुष्पेंद्र, जिला पंचायतराज अधिकारी, डीसी मनरेगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें