फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर महिला से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। स्मार्ट मीटर ठेका कर्मियों ने महिला से अभद्रता और गाली गलौज की। महिला ने घटना की शिकायत कोतवाली में की, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने सिविल न्यायालय में वाद दायर किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी स्मार्ट मीटर ठेकेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के सुदामापुरी मोहल्ला निवासी लीला साहू ने सिविल न्यायालय में वाद दायर कर बताया कि बीते 15 सितंबर की सुबह स्मार्ट मीटर ठेकेदार सुधीर के कर्मचारी मनीष व सतीश स्मार्ट मीटर लगाने उसके घर आए थे। उन्होंने पति के घर में न होने की बात कही, साथ ही शाम के समय पति के आने के बाद स्मार्ट मीटर लगाने को कहा। जिस पर दोनों कर्मचारी आक्रोशित हो गए। आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ अभद्रता की। जब शाम को महिला का पति वापस आया तो उसने पूरी घटना बताई। जिसके बाद उसके पति ने मीटर ठेकेदार से मोबाइल पर बात की तो ठेकेदार ने उसके पति के साथ गाली-गलौज की। पीड़िता ने कोतवाली समेत उच्चाधिकारियों को तहरीर दी, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई, तब उसने सिविल न्यायालय में वाद दायर किया। न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार समेत तीन कर्मियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रेमपाल का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें