बांदा। ‘अमर उजाला’ द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट अभियान
का असर अब बाजार में दिखाई देने लगा है। बाइकों के शोरूम और दुकानों में
हेलमेट खरीदने वालों की तादाद में इजाफा हुआ है। दुकानदार भी बिक्री बढ़ने
से खुश हैं। साथ ही बाइक खरीदते समय हेलमेट साथ लेने की नसीहत भी दे रहे
हैं।
जिले में बाइक सवारों द्वारा हेलमेट की उपेक्षा के चलते
दुकानों में इन्हें खरीदने वालों की संख्या गिनी-चुनी रहती थी। तमाम बाइक
खरीददार भारी रकम चुकाने के बाद हेलमेट खरीदने में 700 से 800 रुपये खर्च
करने में कतराते थे।
अब ‘अमर उजाला’ के अभियान से प्रेरित होकर
बड़ी संख्या में बाइक सवार दुकानों व शोरूम मेें हेलमेट खरीदने पहुंच रहे
हैं। तिंदवारी रोड स्थित होंडा शोरूम में शुक्रवार को हेलमेट खरीदने वालों
की भीड़ नजर आई।
प्रोपाइटर रमाकांत तिवारी व मैनेजर भूपेंद्र तिवारी ने बताया कि इसके पहले बाइक खरीदते समय ही कुछ लोग हेलमेट खरीदते थे।
इसके
अलावा इक्का-दुक्का लोग ही अलग से हेलमेट लेने आते थे। यह अमर उजाला की
मुहिम का असर है कि दो-तीन दिन से हेलमेट ग्राहकों की संख्या में लगातार
इजाफा हो रहा है।
चिल्ला रोड स्थित जय टीवीएस बाइक शोरूम में
पुरुषों के कई महिलाएं भी हेलमेट खरीदते देखी गईं। प्रोपाइटर रामविलास
गुप्ता ने बताया कि पहले लोग हेलमेट खरीदने में रुचि नहीं लेते थे।
सप्ताह
मेें दो-चार खरीदार हेलमेट लेने आते थे। अब रोजाना 10 से 15 हेलमेट की
बिक्री हो रही है। कालू कुआं स्थित महिंद्रा और बजाज के शोरूम में भी
हेलमेट की बिक्री में इजाफा हुआ।