बांदा। जिला व मंडलस्तरीय जूनियर बालक कबड्ड़ी चयन
ट्रायल में खिलाड़ियों ने जोर दिखाया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिले भर के
कबड्डी खिलाड़ी शामिल हुए। इनका मंडल स्तर पर चयनित 12 सदस्यीय टीम बिजनौर
में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी
केपी सिंह की देखरेख में गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय
ट्रायल हुए। इसमें स्टेडियम, जीआईसी, खानकाह, जनता इंटर कालेज खुरहंड,
गोयरा मुगली के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
जिला स्तर पर बेहतरीन
खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर चयनित किया गया।
मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में बांदा व हमीरपुर जनपद की टीमें शामिल हुईं।
मंडल
स्तर पर जूनियर बालक कबड्डी चयन ट्रायल में अतुल गुप्ता, सुरेंद्र,
रामबाबू, लवलेश, उदय प्रताप, सलीम, सूबेदार, अनुज सिंह, रोहित, राहुल खेंगर
तथा हमीरपुर से कृपाशंकर, राहुल सिंह समेत 12 खिलाड़ी चयनित हुए।
यह
टीम बिजनौर में अगले सप्ताह होने वाली प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
में अपना जज्बा दिखाएंगे। चित्रकूटधाम मंडल टीम की मैनेजर कमल किशोर यादव
की देखरेख में रवाना होगी।