फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर अफसरों ने दी लेनदेन प्रक्रिया की जानकारी

विज्ञापन
आयकर जागरुकता कार्यक्रम संबंधी बैठक करते आयकर अधिकारी शरद कुमार अग्निहोत्री व अन्य। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित आयकर जागरूकता कार्यक्रम में अधिकारियों ने लेनदेन प्रक्रिया सहित आयकर विवरणी भरने के तरीके बताएं। आयकर अधिकारी शरद कुमार अग्निहोत्री ने न्यू पेंशन स्कीम की कटौतियों के बारे में क्लेम के तरीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन

अनिल उपाध्याय ने अचल संपत्तियों के लेनदेन में होने वाले पूंजीगत लाभ व हानि के बारे में बताया। आयकर निरीक्षक शिवेंदु श्रीवास्तव ने कहा कि बचत खातों में नकद जमा धनराशि 10 लाख से अधिक होती है तो इसकी जानकारी विभाग को दी जाए।
नोटिस का जवाब न देने पर 100 रुपये प्रतिदिन का जुर्माना लगाया जाता है। कुलपति डा.यूएस गौतम व अधिवक्ता श्रीकांत श्रीवास्तव समेत लेखा विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें