फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एनआरएलएम के तहत कृषि प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन, महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

Tue, 24 Mar 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। सोमवार को एनआरएलएम योजना के तहत उन्नति प्रेरणा कृषि प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया गया। इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में महिलाओं को आय बढ़ाने के तरीके बताए गए। विधायक ओममणि वर्मा ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसी इकाइयां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने में सहायक होंगी। यह इकाइयां लखपति दीदी बनने के लक्ष्य को साकार करेंगी और स्थानीय रोजगार भी सृजित करेंगी। ब्लॉक प्रमुख मनफूल पटेल ने कहा कि यह इकाई महिला किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाएगी।
विज्ञापन

यह आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी। उद्घाटन के दौरान बीडीओ प्रमोद कुमार सहित कई अधिकारी और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें