फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण में प्रधान के 1174 पर्चे दाखिल

Fri, 20 Nov 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रधान व सदस्य चुनाव के दूसरे चरण में तिंदवारी व जसपुरा ब्लाक में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। दूसरे दिन शुक्रवार को जसपुरा ब्लाक में ग्राम प्रधान के 196 और सदस्य के 497 पर्चे दाखिल हुए।
विज्ञापन


अब यहां 32 प्रधान पदों के लिए नामांकन कराने वाली संख्या 415 और 422 वार्ड सदस्यों के लिए प्रत्याशियों की संख्या 646 हो गई है।

उधर, तिंदवारी ब्लाक में दूसरे दिन प्रधान के लिए 358 और सदस्य के 703 पर्चे दाखिल हुए। यहां 56 ग्राम पंचायतों में प्रधान के प्रत्याशियों की संख्या 759 और सदस्य के लिए पर्चा दाखिल करने वालों की संख्या 1053 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें