फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में दूसरे दिन 17 एमएम बारिश

Wed, 22 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
badrinath highway washed away due to heavy rain
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में मानसून के 21 जून से दस्तक देने के साथ दूसरे दिन भी झमाझम बारिश हुई। दो दिनों में करीब 16.8 मिलीमीटर बारिश हुई। खेती-किसानी का भी काम शुरू हो गया। पारा अधिकतम दो डिग्री गिरकर 36 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी की बुंदेलखंड में 21 या 22 जून से मानसूनी दस्तक की संभावना सच साबित हुई। 21 को सुबह से ही घने बादल छा गए और करीब 9 बजे 6.7 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद दिन में कई बार बादल बरसे। रात में भी रुक-रुककर बारिश होती रही। बुधवार को भी दोपहर में 7.6 मिलीमीटर पानी बरसा।

महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर में भी करीब इतनी ही बारिश रिकार्ड की गई। उधर, सूने पड़े खेत बारिश के बाद आबाद होने लगे हैं। किसानों ने बारिश का पानी रोकने के लिए खेतों की मेड़बंदी दुरुस्त करनी शुरू कर दी है। कृषि विशेषज्ञ व जिला विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ.मुलायम सिंह परिहार ने बताया कि दो दिनों में हुई बारिश से खरीफ फसल की तैयारियां तेज हुई हैं। किसान जुताई कर तिल आदि की बुवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें