फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खजुराहो महोत्सव में बालिकाओं के गीतों में बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खजुराहो में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल- 2024 में बांदा की वीरांगना रानी दुर्गावती समिति के तत्वाधान में आर्ट क्राफ्ट डांस स्टूडियो की बालिकाओं और युवतियों ने महोत्सव के मंच पर अपनी कलाओं की अमिट छाप छोड़ दी। स्वर्गीय राजेश खन्ना ( काका) को समर्पित महोत्सव में बच्चों ने उनके गीतों पर शानदार कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुंदेलखंडी नृत्य नौरता ढीमरयाई एवं राजस्थान का खम्मा घणी नृत्य खूब सराहा गया। मुगल-ए-आजम का लोकप्रिय गीत- प्यार किया तो डरना क्या पर कत्थक प्रदर्शन किया। देश भक्ति गीत पर समूह नृत्य पेश किया। इन प्रस्तुतियों का निर्देशन कर रहीं वीरांगना रानी दुर्गावती समिति की अध्यक्ष रश्मि गुप्ता निशा एवं उनकी टीम को फिल्म जगत की अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी ने सम्मानित किया। फ्रांस की अभिनेत्री मौर्यन बोर्गो, सीरियल कलाकार अनंग देसाई, मुकेश खन्ना और मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लो एवं कबीर बेदी भी समारोह में शामिल थे।
फेस्टिवल आयोजक फिल्म एक्टर एवं सांस्कृतिक यूपी बोर्ड अध्यक्ष राजा बुंदेला ने कहा कि कई वर्षों से रश्मि गुप्ता निशा द्वारा श्रीराम महोत्सव ओरछा एवं खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में उनकी भागीदारी होती है, जिसके लिए इस वर्ष मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उनका चयन सांस्कृतिक संस्कृति मंत्रालय में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें