फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर रोडवेजकर्मियों का धरना सात को

Tue, 09 Aug 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में बोलते क्षेत्रीय मंत्री सुनील शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर चित्रकूटधाम मंडल के रोडवेजकर्मियों ने मंगलवार को डिपो परिसर में आम सभा करके चार सूत्री मांगों के प्रस्ताव पारित किए। शासन और परिवहन निगम अधिकारियों को चेतावनी दी कि सात सितंबर तक मांगे न पूरी होने पर निगम मुख्यालय में प्रदेश स्तरीय धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को डिपो परिसर में आयोजित सभा में सर्वसम्मति से पारित हुए प्रस्तावों में वेतन विसंगतियों का निवारण, चालक, परिचालकों को न्यूनतम वेतन व महंगाई भत्ता, 910 परिचालकों के नियमित पदों पर प्रशिक्षु/संविदा परिचालकों की नियुक्ति, मृत आश्रितों की नियुक्ति, रिक्त पदों पर भर्ती, रिटायर्ड कर्मियों को चिकित्सा सुविधा, सभी लंबित बकायों का भुगतान, छठे वेतनमान का एरियर भुगतान, अनुचित वेतन कटौती पर रोक, कार्यशालाकर्मियों को वर्दी, डग्गामारी पर रोक इत्यादि शामिल है। सातवें वेतन आयोग और राज्यकर्मियों की तरह अन्य सुविधाएं देने की भी मांग की है। सभा की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अब्दुल जब्बार ने की। वीएस त्रिवेदी, वीएन कुशवाहा, क्षेत्रीय मंत्री सुनील शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, अनिल निगम, सिकंदर, मिराज, सुधीर मिश्रा, राजनारायण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें