फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता लोगों की तलाश में यमुना में डाला महाजाल

विज्ञापन
मरका घाट पर पंडाल लगाकर बैठे अधिकारी व पुलिस कर्मी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। नाव पलटने से यमुना नदी में लापता तीन लोगों की खोजबीन के लिए चौथे दिन भी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमें जुटी रहीं। रविवार को सुबह सात बजे खोजबीन के लिए शुरू हुआ अभियान देर शाम तक चला। एनडीआरएफ टीम के कैप्टन नीरज के मुताबिक लापता तीन लोगों के शव न मिलने पर 40 किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मरका घाट, महेवा घाट और राजापुर घाट में यमुना नदी में महाजाल डाला गया है। लोहे के भारी कांटे भी डालकर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। बारिश की वजह से टीमों को खोजबीन अभियान में दिक्कत का सामना करना पड़ र
हा है। चौथे दिन भी लापता लोगों के परिजन मरका और फतेहपुर के असोथर, मड़ौली व किशनपुर घाट पर डटे रहे। दोनों सीमाओं पर पंडाल लगाकर अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी खोज खबर लेते रहे।

यमुना नदी में लापता लोगों की खोज करती एनडीआरएफ टीम।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें