फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर बना असुर: बहू को बेल्ट से बेरहमी से पीटा, गर्म चिमटे से दागा हाथ; फिर भी न भरा मन तो पिला दिया ऑल आउट

Mon, 19 Jan 2026 10:16 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

विवाहिता के पिता ने महिला थाने में पति समेत छह ससुरालियों पर उत्पीड़न, मारपीट, छेड़खानी व दहेज उत्पीड़न की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
ससुर ने किया बहू पर जुल्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 लाख रुपये की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ अमानवीय व्यवहार किया। बेल्ट से मारा, ऑल आउट का लिक्विड पिलाया, हाथ में गर्म चिमटा से दागा गया। ससुर ने छेड़खानी की। विवाहिता के पिता ने महिला थाने में पति समेत छह ससुरालियों पर उत्पीड़न, मारपीट, छेड़खानी व दहेज उत्पीड़न की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Trending Videos

2024 में ताबिस से कराई थी बेटी की शादी
यूपी के बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी की शादी 29 नवंबर 2024 को कानपुर देहात के अकबरपुर कालीगंज निवासी हनी उर्फ ताबिस की थी। शादी के बाद 20 लाख रुपये की मांग को लेकर उसकी बेटी के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। 

तलाक की धमकी दी
बेटी को ऑलआउट का लिक्विड पिलाया, गर्म चिमटे से उसके हाथ में दागा। ससुर ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। बेल्ट से पीटा गया। तलाक देने की धमकी दी गई। गाड़ी भी अपने नाम करा ली। इससे उसकी बेटी बीमार हो गई। 
विज्ञापन

मायके में हुआ बेटी का इलाज
ससुराली बेटी को 21 दिसंबर को मायके छोड़ गए। उन्होंने अपनी बेटी का इलाज कराया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पति, ससुर, दो ननदों समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने बताया कि एसपी के आदेश पर ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें