फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खुद को कमरे में बंदकर प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की वजह परिजनों ने पत्नी से विवाद बताया है। पहली पत्नी के कहीं चले जाने के बाद उसने दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के सया गांव निवासी हरी प्रसाद पाल (30) पुत्र रामऔतार ने बुधवार की रात कमरा बंद कर धन्नी में रस्सी बांधकर दूसरा सिरे का फंदा बनाकर गले में कस लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अंदर से आवाज न आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।
गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के भाई पूरन पाल ने बताया कि हरी प्रसाद पूना में लोहा प्लांट में नौकरी करता था। लॉकडाउन में डेढ़ माह पूर्व घर लौट आया था। घटना की वजह बताई कि धान की बेड़ लगाते समय किसी बात पर उसका पत्नी राजरानी से विवाद हो गया।
विज्ञापन

इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। भाई ने बताया कि हरी प्रसाद की दूसरी शादी हुई थी। पहली पत्नी शादी के दो साल बाद मासूम बेटी को छोड़कर कहीं चली गई थी। उसके एक पुत्री और तीन पुत्र हैं। उधर, थाना इंसपेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद बताया है।
आईटीआई प्रशिक्षणार्थी का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में फंदे से लटकता मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या बता रही है। जसपुरा थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव निवासी उमेश (19) पुत्र रामआसरे का बुधवार की शाम जंगल में बबूल के पेड़ में रस्सी के फंदे पर शव लटकता मिला।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पेशे से मजदूर भाई शिवकेश ने बताया कि उमेश घाटमपुर में आईटीआई से डिप्लोमा कर रहा था। दो दिन पूर्व ही घर आया था। बताया कि घर से शौच के लिए निकला था। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें