फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा दोस्तों ने एक साथ जहर खाया, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। बचपन से दोस्ती निभाते चले आ रहे दो पड़ोसी दोस्तों ने मौत को भी एक साथ गले लगाया। पहले नशे में चूर हुए और फिर जहर खा लिया। गंभीर हालत में दोनों को परिजन जिला अस्पताल लाए, लेकिन रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। घटना के पीछे फिलहाल सिर्फ नशे में उठाया गया कदम बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगनेधी गांव में रामचंद्र कुशवाहा (25) पुत्र इंद्रपाल और अमित (30) पुत्र दयाराम कुशवाहा पड़ोसी थे और बचपन के साथी थे। लगभग रोजाना साथ बैठकर नशे का शौक करते थे। गुरुवार को शाम भी गांव में चबूतरे पर बैठकर दोनों ने एक साथ शराब पी। नशे के सुरूर में आने के बाद जहरीली गोलियां खा लीं। कुछ ही देर में वहीं गिरकर तड़पने लगे। परिजन उन्हें आनन-फानन लेकर जिला अस्पताल भागे। पर दोनों की मौत हो गई।
रामचंद्र अविवाहित और ट्रक ड्राइवर था। एक बीघा जमीन है। पिता की मौत पहले हो चुकी है। दूसरा मृतक अमित गांव में ही रहकर मजदूरी करता था। शादीशुदा था। दो साल की बेटी है। इंस्पेक्टर रविंद्र तिवारी ने कहा कि फिलहाल परिजनों से कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया नशे में जहर खाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें