बांदा। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में भी छात्र-छात्राओं की मेहनत रंग लाई। बड़ी संख्या में उन्होंने 10 सीजीपीए श्रेणी हासिल की। जिले के दो प्रमुख विद्यालयों सेंट मैरीज सीनियर सेकेंड्री स्कूल, बांदा और तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंड्री स्कूल, अतर्रा के नतीजे शत-प्रतिशत रहे। गुरुरामराय पब्लिक स्कूल, सेंट जैवियर हाईस्कूल और अतर्रा के शांतिधाम स्कूलों के परिणाम भी बढ़िया रहे।
सेंट मैरीज सीनियर सेकेेंड्री स्कूल में 210 परीक्षार्थियों में सभी उत्तीर्ण रहे। 18 छात्र-छात्राओं ने प्रथम पोजिशन हासिल करते हुए 10 सीजीपीए में नाम दर्ज कराया। इनमें शाश्वत गुप्ता, अल्का सिंह, स्नेहा गुप्ता, मानव जैन, अतिकांत राजपूत, अनिमेश शुक्ला, सौरभ साहू, साहिल त्यागी, नरेंद्र सिंह, दिव्यांशु द्विवेदी, हिमांशी सिंह, काव्या गुप्ता, शशांक दुबे, शिवांश गुप्ता, तृप्ति गुप्ता, उज्जवल चित्रांश, अंशिका गुप्ता और सलोनी गुप्ता शामिल है।
छात्रा काव्या ने बताया कि वह एलकेजी अब तक लगातार टॉपर रही है। कभी कोई ट्यूशन या कोचिंग नहीं किया। पिता रितेश फर्नीचर कारोबारी हैं। मां अनीता गृहणी हैं। सेंट मैरीज में दूसरी पोजिशन पाकर 9.8 सीजीपीए श्रेणी पाने वाले पांच छात्र-छात्राओं में हिमांशु सिंह, आयुषि श्रिम, निश्प्रिय शुक्ल, सरिता यादव और पलक गोयल शामिल हैं। 9.6 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान पाने वालों में सिद्धार्थ, अंजन अग्रवाल, भीष्मदेव, आशीष मंगला, कार्तिक सोनी, सैय्यद मोहम्मद, आकाश गुप्ता, अमोघ श्रीवास्तव, सत्यम पांडेय और कुलकित शामिल हैं। प्रधानाचार्य फादर सुसाइ रतनम ने सभी बच्चों को शाबासी दी।
तथागत ज्ञानस्थली में 176 छात्र-छात्राओं में सभी उत्तीर्ण हुए। 32 ने 10 सीजीपीए के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। इनमें आकांक्षा मौर्या, अभयराज गुप्ता, तमन्ना शिवहरे, श्रुति त्रिपाठी, शिखा गुप्ता, प्रियल गुप्ता, प्रियांशु शुक्ला, कृतिका सिंह, हर्षिता त्रिवेदी, अमन गुप्ता, मानस त्रिपाठी, अंकित कुशवाहा, दिव्या गुप्ता, मोहसिन खां, अमन गुप्ता, शगुन गुप्ता, श्रुति अवस्थी, सुमित शुक्ला, प्रेक्षा सिंह, ऋषभ साहू, राकेश कुशवाहा, विष्णुकांत पटेल, आलोक अवस्थी, अनुराग पांडेय, जयकिशन पाल, हिमांशु कुमार, आकाश सिंह, विक्रमादित्य, पारस गुप्ता, परितोष और निशा द्विवेदी शामिल हैं।
9.8 सीजीपीए श्रेणी पाने वाले 9 छात्रों में श्रेया तिवारी, हर्षित सिंह, नम्रता सिंह, अजय गौतम, अमित गुप्ता, सुरेंद्र कुशवाहा, विवेक गुप्ता, अभिषेक कुशवाहा और प्रयाग सोनी शामिल रहे। 11 छात्र-छात्राओं ने 9.6 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इनमें अभिषेक गुप्ता, आदर्श मिश्रा, अरुण गुप्ता, सुनील कुशवाहा, शुभम सिंह, गौरव गुप्ता, मोहनी गुप्ता, अशोक कुशवाहा, भयकुश, सुधीर कुमार और विनीत पांडेय शामिल हैं। छात्रा प्रियल गुप्ता ने नरैनी क्षेत्र में टॉपर बनने का सम्मान हासिल किया। उसने बताया कि कभी कोई कोचिंग नहीं पढ़ी। प्रधानाचार्य केके अम्मा ने सब बच्चों को शाबासी दी।
सेंट जेवियर हाईस्कूल में छह छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए श्रेणी के साथ पहला स्थान पाया। इनमें अभिषेक गुप्ता, दिव्यांशी गुप्ता, हिमांशु सेंगर, जितेंद्र, विक्रम सिंह, मितेश गुप्ता और राज द्विवेदी शामिल रहे। स्कूल डायरेक्टर नवल किशोर चौधरी और प्रधानाचार्य मनोज पांडेय ने बताया कि 48 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए।
11 ने 9 सीजीपीए के साथ दूसरा स्थान पाया। गुरुरामराय पब्लिक स्कूल, बांदा में छात्र हरीश शुक्ला ने 10 सीजीपीए श्रेणी से पहला स्थान पाया। यश सिंह, तृप्ति सिंह, युकता विश्वकर्मा ने दूसरा और तीसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य सचिन जोशी और उप प्रधानाचार्य मुकेश निगम ने बच्चों को शाबासी दी।
अतर्रा के शांतिधाम स्कूल का नतीजा भी शत-प्रतिशत रहा। यहां 81 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। 15 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए श्रेणी के साथ पहला स्थान पाया। इनमें अभय वाजपेई, कनक वाजपेई, नेत्रिका, शिप्रा, श्रेया श्रीवास्तव, शुभम जाटव, अभिषेक कुमार, आलोक पांडेय, अर्चना कुशवाहा, चर्चित, लिसा, हिमांशी, महक, रुचि मिश्रा और विवेक पटेल शामिल हैं। प्रधानाचार्य फादर फ्रेडी ने बच्चों को बधाई दी।