फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, 10 घायल

Fri, 02 Sep 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बांदा। सड़क हादसों में एक बाइक सवार की मौत हो गई। उधर, बोलेरो पलटने से दो सवार घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में कानपुर रिफर कर दिया गया। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। कालिंजर थाना क्षेत्र के परसहर गांव निवासी निधिवन बिहारी (52) पुत्र जगदेव शुक्रवार को सुबह बबलू (32) पुत्र भूरा निषाद (गनेशन पुरवा) के साथ बांदा से बाइक पर गांव जा रहा था। पनगरा गांव के पास मवेशी से टकराकर दोनों घायल हो गए। निधिवन बिहारी की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। एक अन्य घटना में गुरुवार की रात कालूकुआं चौराहे से महाराणा प्रताप चौक आते समय मवेशी से टकराकर अनियंत्रित बोलेरो पलट गई। उस पर सवार राकेश (30) पुत्र जगदेव (बिजली खेड़ा) व रामबाबू (32) पुत्र भवानीदीन (जंगल दफ्तर) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से कानपुर रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन



उधर, मटौंध थाना क्षेत्र के मोहन पुरवा निवासी पप्पू (25) पुत्र संतू व छोटे (32) पुत्र होरीलाल शुक्रवार को सुबह बाइक पर गांव से यहां आते समय महाराणा प्रताप चौक के पास साइकिल से टकराकर घायल हो गए। एक अन्य घटना में पैलानी थाना क्षेत्र के डाड़ा मऊ गांव की मीनू (35) पत्नी सुशील शुक्रवार को दोपहर बाइक पर देवर राकेश के साथ बबेरू जाते समय तिंदवारी कसबे के नजदीक गिरकर घायल हो गई। तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव का रामलखन (32) पुत्र जगरूप साइकिल पर खेत से घर जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव की फातमा (25) पत्नी नईम खां शुक्रवार को सुबह बांदा आते समय टेंपो से गिरकर घायल हो गई। मवई बुजुर्ग निवासी राम गिरि (55) शुक्रवार को दोपहर खेत से घर जाते समय कृषि विश्वविद्यालय के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। उधर, खैराडा गांव में सफाईकर्मी परमलाल (35) पुत्र कारेलाल शुक्रवार को सुबह बस से उतरते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें