फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

Mon, 30 Mar 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र पर मां मढ़ीदाई मंदिर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का 10वें दिन हवन-पूजन के बाद विसर्जन जुलूस निकला। इसमें ढोल-नगाड़ों और फिल्मी गीत पर देवी भक्त थिरकते और अबीर-गुलाल उड़ाते रहे।
विज्ञापन


अतर्रा रोड स्थित घसिला तालाब में भक्तों ने प्रतिमा का विसर्जन किया। उधर, जुलूस मार्ग में तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद बांटा। जगह-जगह पानी के भी स्टॉल लगाए।

नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, गुलाब उपाध्याय, अमरलाल श्रीवास्तव, कल्लू चौरसिया, हरिओम, शिवशंकर गुप्ता, अनिल गुप्ता, सतीश मिश्रा, रामनरेश मिश्रा, उमेश श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, राना कुशवाहा, शिवविलास शर्मा, रामराज पांडेय, राममिलन यादव समेत दुर्गोत्सव समिति पदाधिकारी व कार्यकर्ता विसर्जन जुलूस में शामिल रहे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें