फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवमी पर जवारा विसर्जन में भक्तों की भीड़

Sat, 28 Mar 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवमी पर शनिवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जवारे विसर्जित किए। महेश्वरी देवी, काली देवी मंदिर में मेले जैसा नजारा रहा। परंपरागत देवी गीतों के साथ ढोल-मंजीरे की थाप पर बच्चे-बूढ़े भी देवी भक्ति से सराबोर रहे।
विज्ञापन


गांवों से आने वाली टोलियां उमाह गीत गाती रहीं। सिंहवाहिनी, कालका देवी, चौसठजोगिनी, महामाई, मरही माता मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। घरों और मंदिरों में कन्या भोज के आयोजन हुए। नौ दिन व्रत रखने वाले रविवार को पारण करेंगे।

उधर, खत्री पहाड़ स्थित विंध्यवासिनी मेले में जगह-जगह भंडारा और कन्या भोज चलते रहे। पहाड़ की तलहटी पर स्थित विंध्यवासिनी मंदिर में अष्टमी (शुक्रवार) की रात ‘महाआरती’ हुई। रासलीला व रामलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन


बबेरू के मढ़ीदाई मंदिर में श्रद्धालुओं ने पान, बताशा, नारियल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। घरों में बोए गए जवारे विसर्जित किए और कन्या भोज कराया। यमुना किनारे प्राचीन बाकल की जोगिनी माता मेला में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

अतर्रा के गौराबाबा धाम, भद्रकाली मंदिर, शारदा मंदिर और चूड़ी गली स्थित बड़ी माता मंदिर, पहड़िया दाई अरोड़ी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

आज से जलापूर्ति सुबह 6 बजे
बांदा। नवरात्र खत्म होते ही जल संस्थान ने शहर में जलापूर्ति का समय भी बदल दिया है। अब नलों से पानी की आपूर्ति पूर्व की भांति सुबह 6 बजे से होगी। यह नया शेड्यूल रविवार से लागू हो जाएगा। जल संस्थान अधिशासी अभियांत वीबी सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें