फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो खदानों में पकड़ा 5,507 घनमीटर बालू का अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पट्टे की आड़ में केन और यमुना नदी में मौरंग का अवैध खनन किया जा रहा है। खनन अधिकारी और एसडीएम ने दो खदानों में छापा मारा। अधिकारियों को निर्धारित पट्टा सीमा के अलावा 5,507 घन मीटर मौरंग का अवैध खनन मिला। इस पर अधिकारियों ने पट्टाधारकों पर 50 लाख 37 हजार 300 रुपये का जुर्माना किया है।
विज्ञापन


डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को पट्टे की आड़ में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी। डीएम ने बताया कि उनके निर्देश पर बुधवार को खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार और एसडीएम ने लेखपाल के साथ केन नदी स्थित कनवारा बालू खदान खंड-5 में छापा मारकर खनन की पैमाइश कराई। यहां पर स्वीकृत क्षेत्र से इतर 1,808 घनमीटर बालू का अवैध खनन मिला। इन पर 17 लाख आठ हजार 200 रुपये जुर्माना किया है। यह पट्टा संयुक्त रूप से अर्चिशा माइंस प्राइवेट लिमिटेड नौरंग हाउस केजी मार्ग नई दिल्ली के निदेशक योगेश सिंह कुशवाहा निवासी भिंड ग्वालियर मध्य प्रदेश के नाम है।

इसी प्रकार गुरुवार को मरौली खादर पट्टा खदान खंड-पांच में पैमाइश कराई गई तो यहां स्वीकृत क्षेत्र से इतर 3,699 घन मीटर बालू का अवैध खनन मिला। पट्टाधारक पर 33 लाख 29 हजार 100 का जुर्माना किया गया है। इस खदान का पट्टा संयुक्त रूप से डेस्कोन बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड निदेशक संजीव कुमार गुप्ता निवासी किदवई नगर कानपुर के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें