फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने फायर स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया

विज्ञापन
बांदा के फायर स्टेशन में उपकरणों का निरीक्षण करते पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा (दाएं)। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। दशहरा और दीपावली में आतिशबाजी से संभावित अग्निकांडों को लेकर पुलिस ने बचाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी श्रृंखला में चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने शनिवार को मंडल मुख्यालय स्थित फायर स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया और उनके बारे में फायर स्टेशन अधिकारियों से जानकारी ली। परिसर की सफाई व्यवस्था और अन्य इंतजाम देखे। महानिरीक्षक ने रिहर्सल के रूप में आग जलवाकर उसे बुझाने का प्रदर्शन चेक किया। निर्देश दिया कि अग्निकांड की सूचना मिलते ही तत्काल फायर टेंडर के साथ रवाना हों। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें