फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को जाम से निजात दिलाने को आगे आए आईजी

विज्ञापन
IG came forward to get the city out of the jam - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मंडल मुख्यालय बांदा शहर में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाकर सड़कों पर फर्राटे भरने और फुटपाथों पर दुकानें सजाने से दिन भर लग रहे जाम से नागरिकों को शायद अब निजात मिले। इसके लिए चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायाणा आगे आए हैं। बुधवार को शहर की पुलिस को साथ लेकर जाम वाले स्थानों का उन्होंने खुद जायजा लिया। ट्रैफिक निरीक्षक और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्रों में पैदल भ्रमण करके राहगीरों को जाम से मुक्ति दिलाएं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली का निरीक्षण करने के बाद महानिरीक्षक ने कोतवाली में ही इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सहित ट्रैफिक इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारियों के साथ जाम से निपटने को लेकर मंथन किया। इसके बाद इन सभी को लेकर शहर में निकल पड़े। कहा कि जरूरत समझीं जाए तो वन वे ट्रैफिक व्यवस्था भी लागू करें।
बाजार में दुकानदारों को खबरदार किया कि दुकान के आगे फुटपाथ पर उनका कोई सामान नहीं रखा जाना चाहिए वरना उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सड़क या फुटपाथ पर सब्जी आदि का ठेला भी नहीं लगेगा। निर्देश दिए कि इन ठेले वालों को कोतवाली/चौकी से नंबर आवंटित करके उनका स्थान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

महानिरीक्षक ने बाजार में चार पहिया वाहनों की इंट्री पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिए। आटो और ई-रिक्शा सिर्फ एक निर्धारित समय में ही यहां आएं जाएं। इनके लिए पार्किंग के भी निर्देश दिए।
उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई को कहा। महानिरीक्षक ने अलीगंज पुलिस चौकी चौराहा सहित ओवरब्रिज, रोडवेज, कालूकुआं का निरीक्षण करके यहां भी जाम खत्म करने के निर्देश दिए। महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक और नगर क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया कि वह समय-समय पर भ्रमण कर अधीनस्थों को निर्देश देते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें