बांदा। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके पास रोजगार हासिल करने का सुनहरा मौका है। इसके लिए सात अगस्त को आपको क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बांदा पहुंचना होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी मोहित जायसवाल ने बताया कि निदेशालय प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के निर्देश पर सात अगस्त को सुबह 10 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बंगालीपुरा में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन होगा। रोजगार मेले में शामिल होेने के लिए अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा।
इसके बाद अभ्यर्थी अपना पंजीयन आईडी एवं पासवर्ड के आधार पर संबंधित कंपनी में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हुए अपने समस्त शैक्षिक मूल प्रमाणपत्रों व फोटो सहित उक्त तिथि व समय पर मेले में प्रतिभाग करते हुए इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। किसी कारणवश ऑनलाइन न कर पाने की स्थिति में आप सीधे भी प्रतिभाग कर सकते हैं।