फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: न लगाइए हेलमेट, तो फिर उठाइए जुर्माने और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण का बोझ

Fri, 12 Sep 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 04 बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन दौड़ाती युवती। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बांदा। मर्ज बढ़ता गया ज्यों-ज्यों दवा की। संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने मिलकर हेलमेट लगाने की बाध्यता सख्ती के साथ लागू की, लेकिन अफसोस पूरी कारगुजारी बेअसर रही। तल्ख मिजाज दिखाते हुए संभागीय परिवहन विभाग ने पांच महीने में 243 वाहनों के चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिया। इसकी वजह यह रही कि इन वाहनों का पांच बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किया जा चुका था।
विज्ञापन

बाइक सवार हेलमेट लगाने के लिए तैयार नहीं हैं। पहली सितंबर से अब तक दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी भर चुके हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्यामलाल ने बताया कि पहली अप्रैल से लेकर 31 अगस्त की गई वाहन चेकिंग के दौरान 500 से अधिक वाहनों का चालान किया गया। इन वाहनों में 243 वाहन ऐसे रहे, जिनका पांच महीने में पांच बार चालान हुआ, लेकिन फिर भी यातायात नियमों का पालन करने की ओर चालकों ने ध्यान नहीं दिया।
इनमें 200 दोपहिया और 43 चार पहिया वाहन शामिल हैं। यातायात नियमों का पालन कराने और उच्चाधिकारियों की सख्ती के बाद पांच बाहर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 243 वाहनों का के चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


जीवन की होती रक्षा, फिर भी लोग बेपरवाह
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्यामलाल ने कहा कि हेलमेट लगाने और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने पर जीवन की रक्षा होती है। सफर के दौरान दोपहिया वाहन चालक अगर सड़क पर गिरा तो उसके सिर पर चोट नहीं आती। इसके साथ ही सीट बेल्ट के इस्तेमाल से सिर और सीना सुरक्षित रहता है, लेकिन बेपरवाही के चलते वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं, यह उनकी जिंदगी के लिए गंभीर खतरे से कम नहीं है।
-
500 दोपहिया और चार पहिया वाहन रडार पर
वाहन चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले यात्री व माल कर अधिकारी रामसुमेर यादव ने बताया कि 500 दोपहिया और चार पहिया वाहन रडार पर हैं। किसी वाहन का तीन तो किसी का चार बार चालान हो चुका है। पांचवीं बार चालान होने पर इन वाहनों के चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने यातायात नियमों का पालन की बात कही, ताकि जुर्माने और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें