बांदा। शहर के शंभू नगर निवासी कांशीराम के पुत्र बद्री कौशल (27) ने पत्नी के मायके से न आने पर शनिवार को कमरे में पंखे के हुक से फांसी लगा ली। मां ने खिड़की से शव लटका देखा तो शोर मचाया। पुलिस के सामने दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया। चचेरे भाई बाबू प्रसाद ने बताया कि बद्री कौशल की शादी चार साल पहले हुई थी।
पत्नी गुड़िया छह माह की गर्भवती है। वह मकर संक्रांति को अपने मायके नरैनी चली गई थी। दो दिन पहले बद्री उसे लेने गया था लेकिन उसने साथ आने से इनकार कर दिया। शायद इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। मां-पिता का इकलौता बेटा था। आत्महत्या से पहले बद्री कौशल ने पड़ोस के बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया था। पुराने दोस्तों से गलतियों के लिए माफी मांगी।
(संवाद)