बांदा। समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाली छिपी प्रतिभाओं व महापुरुषों को सम्मान देना सराहनीय कार्य है। यह बात पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने बुंदेलखंड राज्य निर्माण संघर्ष समिति की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित मान-सम्मान समारोह में कही। समिति पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर संघर्ष कर रही है। पूरा विश्वास है कि आज नहीं तो कल बुंदेलखंड को राज्य का दर्जा प्राप्त होगा।
पूर्व सांसद भैरो मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में नई चेतना लाने का काम करते हैं। आयोजक व समिति के संयोजक रमेशचंद्र दुबे ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य है कि विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा, चिकित्सा, कला आदि में समाज के लिए कुछ करने वाली छिपी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाए। ताकि युवा पीढ़ी प्रेरणा लें और अच्छे कार्य के लिए आगे आए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दिवंगत जमुना प्रसाद बोस, पूर्व सांसद राम रतन शर्मा, राम नाथ दुबे, भीष्म देव दुबे, पूर्व विधायक गौरी शंकर सर्राफ, बृजमोहन लाल गुप्ता,चंद्र प्रकाश शर्मा, पूर्व मंत्री विवेक सिंह, शंकर लाल शर्मा, अच्छे लाल निषाद, मन्नू लाल अवस्थी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सनेही भारतीय, स्वतंत्रता सेनानी गोपी नाथ द्विवेदी को सम्मानित किया।
वहीं हरि किशन सेठ, छक्की लाल रावत, पत्रकार कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव, प्रेम श्रीवास्तव, कर्मचारी नेता रामेश्वर प्रसाद तिवारी, आयुर्वेदाचार्य भवानी दत्त व्यास, चिकित्सा के क्षेत्र में गेंदा लाल, शिक्षा के क्षेत्र में रामभजन निगम, समाजसेवी प्रदीप निगम सहित 53 महापुरुषों को सम्मानित कर उनके परिजनों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
भाजपा नेत्री अमिता वाजपेयी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, साकेत बिहारी मिश्र, डॉ. संतोष अवस्थी, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, पूर्व बार संघ अध्यक्ष द्वारिकेश मंडेला, अवधेश कुमार गुप्ता खादी वाला, शिव दयाल सिंह, समिति के जिलाध्यक्ष धनेश सोनी आदि मौजूद रहे। बाद में सभी दिवंगत महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई।