फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृढ़ विश्वास हो तो भक्त के हो जाते हैं प्रभु

Tue, 07 Feb 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग में नाचतीं महिला श्रद्धालु। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
फूटाकुआं मोहल्ले में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कृष्ण जन्मोत्सव पर महिलाएं व भक्त जमकर थिरके। कथा व्यास ने प्रभु की भक्ति का महत्व बताया।
विज्ञापन


बासुदेव निवास में सोमवार को कथाव्यास मदन मोहन दास जी ने कथा में कहा कि भक्त में दृढ़ विश्वास हो तो उसके लिए भगवान स्वयं उसके पास आने को विवश हो जाते हैं। कुछ मांगों नहीं तब देखो भगवान कैसे व्याकुल हो जाते हैं।

जिस तरह मां अपने बच्चे को बहला-फुसलाकर तरह-तरह के खिलौने देती है, जब नहीं मानता तो उसे गोद में लेकर स्नेह देती है। बालक शांत होकर सो जाता है। उसी तरह प्रभु जब पास होते हैं तब किसी भी प्रकार की लालसा नहीं रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में अनुसुइया, शीला, रजनी, राजेश्वरी, रेखा गुप्ता, अंजना गुप्ता, शीतल द्विवेदी, उमा रुपौलिहा आदि महिलाओं ने नृत्य किया। उमाशंकर रुपौलिहा, नत्थू, बबलू, महादेव, शिवगोपाल, बाबूलाल प्रजापति, बड़े पाल, राजू, आनंद खरे, बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें