शहर में सफाई रैली निकालते नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू।
- फोटो : BANDA
बांदा। बाजार और वार्डों में डस्टबिन रखा दिए जाने के बाद भी दुकानदार और बाशिंदे सड़क पर ही कूड़ा-कचरा फेंकने से बाज नहीं आ रहे। इस गंदी हरकत से शहर में बढ़ती गंदगी पर बुधवार को नगर पालिका ने शहर में सफाई प्रेरणा रैली निकाली।
अध्यक्ष मोहन साहू ने खुद कमान संभाली। अगुवाई करते हुए शहर के लोगों से कहा कि जब डस्टबिन उपलब्ध कराई गई है तो सड़कों और गलियों में कचरा क्यों? उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों द्वारा सड़क साफ करने के बाद कूड़ा-करकट न डालें। डस्टबिन का इस्तेमाल करें।
अध्यक्ष ने कहा कि सफाई के मामले में स्वच्छता रैंक में नगर पालिका अभी 184वें स्थान पर हैं। देश में चार हजार नगर पालिकाओं में इसे पहले नंबर पर लाना है। बशर्ते शहर के लोग इसमें शरीक हों। रैली में आदर्श त्रिपाठी, वाजिद अली, राकेश गुप्ता दद्दू, रणवीर सिंह, राकेश साहू आदि वार्ड सदस्य व पालिका कर्मी शामिल रहे।