फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जागरूकता की पहचान, वोट का करें सम्मान’

Thu, 12 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
गोष्ठी में बोलते प्रोफेसर डा.वीके गुप्ता। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में युवा एवं भावी मतदाताओं का सशक्तीकरण विषय पर गोष्ठी हुई। छात्र-छात्राओं व शोध कर रहे छात्रों को वोट की महत्ता बताई।
विज्ञापन


गोष्ठी में डीएम डॉ.सरोज कुमार ने कहा कि अच्छी लोकतांत्रिक सरकार बनाने में मतदाताओं के एक-एक वोट का महत्व है। इस लोकतंत्र पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। कोई भी वोट से चूका तो पांच साल तक पछताएगा। कुलपति डॉ.एसएल गोस्वामी, सीडीओ आरके सिंह और एडीएम गंगाराम गुप्ता ने भी छात्र-छात्राओं से कहा कि वे खुद वोट करें और अभिभावकों और पड़ोसियों को मतदान के लिए प्रेरित करें।

डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने ‘जागरूक मतदाता की पहचान, अपने वोट का करें सम्मान’ पंक्ति के जरिए मतदान की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जिले भर के विद्यालयों में 7 जनवरी को चित्रकला प्रतियोगिताएं हुई थी। चित्रकला प्रतियोगिता में बनाई गई पेंटिंगों की 17 जनवरी को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रदर्शनी लगेगी। यहां सर्वश्रेष्ठ स्थान लाने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें