फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में आईसीयू के 20 बेड शोपीस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। एल-2 कोविड-19 अस्पताल/राजकीय मेडिकल कालेज के आईसीयू वार्ड में मानक पूरे न होने से 20 बेड फिलहाल मरीजों के लिए तैयार नहीं हैं। एयर कंडीशन न होने और फैकल्टी की कमी इसमें रोड़ा बनी है। मेडिकल कालेज प्रशासन का कहना है कि कमियां पूरी करने के लिए मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। यह भी दावा किया कि मौजूदा में आईसीयू में 40 बेड ही वेंटीलेटर से लैस हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से गंभीर मरीजों को आईसीयू में भर्ती किया जाता है। शासन को भेजी सूचना के मुताबिक, यहां 60 बेड हैं लेकिन यहां सिर्फ काम के 40 बेड हैं। आधी-अधूरी व्यवस्था से 20 बेड शोपीस हैं। इनमें उपकरणों का अभाव है। वातानुकूलित नहीं है। वेंटीलेटर पर्याप्त हैं, पर मॉनीटर और पल्स ऑक्सीमीटर नहीं है। इसकी वजह से मरीजों की मॉनीटरिंग नहीं हो सकेगी।
मेडिकल कालेज प्रिंसिपल डा.मुकेश यादव ने बताया कि वेंटीलेटर के साथ मॉनीटर सेट होने पर पल्स, वेट, बीपी, ऑक्सीजन लेवेल इत्यादि मरीजों की सटीक जानकारी स्क्रीन पर नजर आती रहती है। इस व्यवस्था से मैन पावर कम लगता है। लिहाजा मरीज की मॉनीटरिंग के लिए एक ही स्वास्थ्य कर्मी पर्याप्त होता है। उन्होंने बताया कि आईसीयू के शेष 20 बेडों को संचालित करने के लिए मॉनीटर समेत अन्य जरूरी उपकरणों की खरीद का प्रस्ताव मंडलायुक्त और डीएम को भेजा जा रहा है। दोनों ही अधिकारियों ने शीघ्र कमियां दूर करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

आधुनिक हिम्युडी फायर वेंटीलेटर खरीद के लिए शासन से तय कीमत से दोगुने दर (ओवर रेट) होने पर मेडिकल कालेज प्रशासन ने टेंडर रद्द कर दिए। प्रिंसिपल डा.मुकेश यादव ने बताया कि शासन से उक्त आधुनिक उपकरण की कीमत 43 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इसमें छह लोगों ने टेंडर डाले थे। शुक्रवार को खोले टेंडर में फर्मों द्वारा 80 से 83 हजार रुपये तक दर निविदा में दर्शाने से इन्हें खारिज किया गया है। ओवर रेट पर खरीद नहीं की जाएगी। पुन: टेंडर कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उक्त उपकरण की खासियत है कि इसमें एक साथ तीन मोड हैं। इस उपकरण की मदद से फेफड़ों तक ऑक्सीजन आसानी से पहुंचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें