फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हाइड्रा ट्रैक्टर पलटा, ट्रांसफार्मर और मिठाई की दुकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
पलटा पड़ा ट्रैक्टर।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अतर्रा। कस्बे के नरैनी रोड पर विद्युत कर्मचारी हाइड्रा ट्रैक्टर से विद्युत पोल पर ट्रांसफार्मर रख रहे थे, तभी अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह मिठाई की दुकान में पलट गया। ट्रैक्टर के साथ ट्रांसफार्मर भी नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

दुकानदार पप्पू यादव की दुकान का सारा सामान टूट गया। हादसे से पास ही स्थित जूते की दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी नाले में जा गिरी और एक साइकिल भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। गनीमत रही कि दोनों वाहन चालकों की मौके पर मौजूदगी नहीं थी, जिससे जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तत्काल पावर हाउस से दूसरा ट्रांसफार्मर मंगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। दुकान मालिक पप्पू यादव ने विद्युत विभाग से मुआवजे की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें