फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी की हत्या से व्यथित पति ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पत्नी की हत्या से व्यथित पति ने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बेटे ने उनका अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव निवासी गोमती की 25 सितंबर को बहू गुड़िया उर्फ सरोजा ने घरेलू कलह के चलते सिर पर चक्की मारकर हत्या कर दी थी। गोमती के पति ओमकार ने बहू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बहू जेल में है। बेटे रोहित ने बताया कि पिता ओमकार, मां गोमती की हत्या के बाद व्यथित हो गए थे। उनकी अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल बांदा ले गए थे। वहां से डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

कानपुर में इलाज के दौरान शनिवार की देर रात मौत हो गई। रविवार को ओमकार का शव लेकर रोहित गांव पहुंचा। उसने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। रोहित ने बताया कि उसकी पत्नी मां की हत्या में जेल में बंद है। पिता भी चले गए। उधर, बदौसा थानाध्यक्ष जयचंद्र ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है। पुत्र ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें