बबेरू। तेज रफ्तार कार ने बुधवार की शाम को बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार भी सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में पति की माैत हो गई।
कमासिन थाना क्षेत्र के सांड़ा गांव के नरेश कुमार (26) पत्नी ममता (21) को बाइक में बैठाकर बांदा जाने के लिए निकले। बाइक सवार दंपति देवरथा मोड़ के पास ही पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती घायल हो गए।
बाइक को टक्कर मारने के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल से जा टकराई। चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। (संवाद)