फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी ने साथ चलने से इन्कार किया तो पति जहर खाकर पहुंचा महिला थाने

Wed, 16 Sep 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 27- जिला अस्पताल में भर्ती रामबहादुर। संवाद
विज्ञापन
बांदा। पत्नी को उसके मायके लिवाने पहुंचे युवक ने पत्नी के साथ चलने से इन्कार करने पर जहर खा लिया। जहर खाकर वह महिला थाने में पहुंच गया।
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष से उसने बताया कि वह जहर खाकर आया है। इस पर थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची, वहां उसे भर्ती कराया गया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव पथरी निवासी रीना ने बताया कि वह अपने मायके शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मोहल्ले में आई थी। दो दिन पहले उसका पति रामबहादुर (30) उसे लिवाने के लिए पहुुंचा था। यहां बुधवार को उसने रीना से कहा कि घर चलो। इस पर रीना ने जाने से इन्कार कर दिया।
गुस्से में आकर रामबहादुर ने रीना के दो थप्पड़ मार दिए। खुद शहर की संकट मोचन पुलिस चौकी पहुंच गया। वहां से उसे पुलिस ने भगा दिया। इस पर वह जेल चौकी पहुंच गया। यहां से भी पुलिस ने उसे भगा दिया।
विज्ञापन

इस पर वह महिला थाने में पहुंच गया। यहां उसने महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद से बताया कि उसकी पत्नी अपने घर से चलने के लिए राजी नहीं है, उसकी शिकायत दर्ज कर लो। इस बीच थानाध्यक्ष कुछ समझ पाती उसने बताया कि वह जहर खाकर आया है। इस बीच उसकी पत्नी रीना भी पीछे से महिला थाने में पहुंच गई। महिला थाने में जहर खाकर आने की बात पर थाने में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मोनी निषाद उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां उसे भर्ती कराया है। महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने बताया कि दो साल पहले दोनों पति-पत्नी ने प्रेम विवाह किया था। आपस में झगड़ा होने की वजह से युवक ने जहर खाया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें