फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अवैध संबंधों का ताना देने पर झगड़ा, पति ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। रिश्तेदार महिला से अवैध संबंधों का ताना देने पर पति-पत्नी का आपस में झगड़ा हो गया। इससे आहत पति ने शनिवार की रात घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में जहर खाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो परिजनों को जानकारी दी। उधर, पत्नी ने रिश्तेदार महिला पर जहर खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के महुटा गांव निवासी सुमैना ने बताया कि उसकी पांच मई को शादी हुई है। वह चिल्ला गांव की रहने वाली है। उसके पति छोटेलाल उर्फ छोटू निषाद (25) के शादी के पहले से रिश्तेदार महिला के साथ अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर शनिवार की देर रात नौ बजे करीब उनका घर में झगड़ा हुआ था। इस बात पर वह घर से निकल गया था। पूरी रात घर नहीं आने पर उन्होंने रविवार को सुबह उसकी तलाश की तो गांव के जंगल में स्थित खेत छोटे लाल का शव पड़ा मिला।
पत्नी ने रिश्तेदार महिला पर जहर खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पत्नी का यह भी आरोप है कि शादी में मिले गहनों को भी वह उससे उतरवा कर अपनी रिश्तेदार महिला को दे आया था।
विज्ञापन

उधर, दिव्यांग पिता भगवानदीन ने बताया कि छोटू मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पत्नी से झगड़ा कर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। घर में मां कल्ली है। कोतवाली इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद के चलते कीटनाशक खाकर खुदकुशी की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें