फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बेटी की फीस जमा करने पर नाराज होकर पति ने पीटा तो पत्नी फंदा लगाकर दी जान

Sun, 12 May 2024 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बेटी की स्कूल की फीस जमा कर देने से नाराज पति ने पत्नी को पीट दिया। इससे आहत पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नवाबाद के खुशीपुरा निवासी नरेश वर्मा की शादी मार्च 2017 में बांदा के अदरोरी गांव निवासी नीलम (27) से हुई थी। दंपती की सात साल की बेटी नाव्या और एक साल की बेटी राधिका है। बड़ी बेटी नाव्या नर्सरी में पढ़ती है। उसकी फीस जमा करने के लिए नीलम पति से तीन हजार रुपये मांग रही थी, लेकिन पति पैसे नहीं दे रहा था। शनिवार को नीलम ने पति के पर्स से तीन हजार रुपये निकालकर स्कूल की फीस जमा कर दी। पति ने पैसा गायब देखा तो आग बबूला हो उठा।
पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ। नरेश ने गुस्से में नीलम की पिटाई कर दी। रात में कमरे में नीलम ने दुपट्टे से फंदा लगा दिया। कुछ देर बाद नरेश कमरे में पहुंचा तो यह देखकर नरेश घबरा गया। फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गया और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। रविवार को नीलम ने दम तोड़ दिया। नीलम की मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोगों ने नरेश पर गला दबाकर नीलम की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस भी पहुंच गई। उधर, मां की मौत के बाद से नाव्या एवं राधिका का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।



इनसेट

मेडिकल कॉलेज में भिड़े दोनों पक्ष, पति को पीटा

नीलम की मां कुसुमा और पिता कल्लूराम की मौत हो चुकी। उसके चार भाई और एक बहन हैं। सूचना पर उसके सभी भाई मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। उनका नरेश से विवाद होने लगा। मायके पक्ष के लोगों ने नरेश के साथ मारपीट भी की। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को वहां से हटाया। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि नरेश शराब पीने का आदी है। दहेज में सामान, बाइक और गहने दिए गए थे। खर्चे के लिए कई बार मायके से पैसे लेकर गया। वहीं, पति नरेश का कहना है नीलम फीस देने के लिए तीन हजार रुपये मांग रही थी। उसने 1500 रुपये उसे दे दिए थे। पैसों को लेकर नीलम से मामूली विवाद ही हुआ था। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें