फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अपमानित करने पर आहत किसान ने खाया जहर, माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ढाई बीघा भूमि के इकरारनामे का शेष पैसा न देने और अपमानित करने से आहत बुजुर्ग किसान ने गुरुवार को दोपहर जहर खा लिया। इससे उनकी माैत हो गई।
विज्ञापन

शहर के मर्दननाका मोहल्ला निवासी राजेश वर्मा ने बताया कि उसके पिता नन्हू वर्मा (60) ने अपनी शहर के पल्हरी बाईपास के पास स्थित ढाई बीघा जमीन का सैमरी गांव के एक व्यक्ति व उसके पार्टनर परशुराम तालाब मोहल्ला निवासी व्यक्ति के नाम छह मई 2022 को ढाई बीघा जमीन इकरार नामा में दिया था। इसके एवज में दोनों पार्टनरों ने कुछ पैसा उसके पिता को दिया था, शेष पैसा मिलना था।
आरोप है कि दोनों व्यक्ति उसका पैसा नहीं दे रहे थे। उसके पिता उनसे कई बार पैसा मांग चुके थे, लेकिन वह नहीं दे रहे थे। गुरुवार को सुबह भी उसके पिता परशुराम तालाब निवासी व्यक्ति के यहां पैसा लेने गए थे, आरोप है कि उसने उसके पिता को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और अभद्रता कर वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र ने बताया कि यह बात उसके पिता ने हम लोगों से बताई थी, उसके बाद पिता ने घर में जहर खा लिया। इलाज के दौरान उनकी प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई है। इकरार नामा में कितना पैसा शेष था, यह वह नहीं बता पाया। घर में पत्नी फूलकुमारी व तीन पुत्र हैं। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि जमीन का मामला है, जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें