फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति की डांट से आहत महिला ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घरेलू विवाद में पत्नी ने अपशब्द कहे तो नाराज पति थप्पड़ जड़ दिए। इससे आहत महिला ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के बछेही गांव निवासी राजापति (38) का बुधवार की देर शाम पति महेश से घरेलू किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर राजापति ने उसको अपशब्द बोल दिए। इससे नाराज महेश ने थप्पड़ जड़ दिए। इससे आहत होकर राजापति ने जहर खा लिया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर पति उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां उसने दम तोड़ दिया। मायके तिंदवारा से आए पिता मथुरा ने पति पर कोई आरोप नहीं लगाए। दोनों पक्षों की सहमति से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। इसके बाद शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें