बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव निवासी प्रभा (18) पुत्री अवधेश सिंचाई करने के लिए पाइप जोड़ रही थी। इसी दौरान चाची ने पाइप जोड़ने से मना कर दिया। इससे आहत प्रभा ने शुक्रवार तड़के कीटनाशक दवा पी ली। उल्टियां होने पर घरवालों को जानकारी हो सकी।
परिजन उसे लेकर ट्राॅमा सेंटर पहुंचे। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाबा रामआसरे ने बताया कि घर में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। मृतका के पिता खेती-किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मृतका दो बहनों में छोटी थी।
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।