फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख से बेहाल मजदूर क्वारंटीन सेंटर में भूख हड़ताल पर

विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर में पत्नी और बच्चों के साथ भूख हड़ताल पर बैठा मजदूर। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
नरैनी। महानगर से लौटे प्रवासी मजदूर को गांव के स्कूल में क्वारंटीन कर दिए जाने के बाद किसी ने सुध नहीं ली। पत्नी और तीन मासूम बच्चों के साथ दाना-पानी को तरस रहे मजदूर ने क्वारंटीन सेंटर में ही भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आरोप है कि प्रधान, सचिव और पुलिस से उसने कई बार रोटी मांगी पर किसी ने नहीं सुना।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बंजारा (पुंगरी) गांव का वृंदावन ग्रेटर नोएडा से कठिन सफर तय कर पत्नी और तीन मासूम बच्चों के साथ पैदल चलकर 7 मई को गांव आया था। उसने खुद ही अपने आने की सूचना प्रधान और पुलिस को दी। उसे तत्काल गांव के जूनियर हाईस्कूल में क्वारंटीन कर दिया गया। इसके बाद किसी ने सुध नहीं ली। उसके खाने-पीने का कोई बंदोबस्त नहीं किया गया। मासूम बच्चे भी भूख से परेशान हैं।
वृंदावन का कहना है कि करतल पुलिस, ग्राम प्रधान और सचिव से भी खाना-पानी मांगा पर नहीं मिला। सभी ने फटकार दिया। बताया कि उसकी 65 वर्षीय मां घर में बीमार है। उसे खाना देने वाला भी कोई नहीं है। वह घर भी नहीं जा पा रहा। तीन दिन से बच्चे भी भूखे हैं। उसने स्कूल गेट पर ही बच्चों के साथ बैठकर भूख हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, इस बाबत एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि बाहर से लौटे मजदूरों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद होम क्वारंटीन किया जा रहा है। जिनके घर में अलग रहने की व्यवस्था नहीं है, उन्हें स्कूल में रखा जा रहा है। वृंदावन के बारे में कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। तत्काल कर्मचारियों को भेजकर पता लगवा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें